ट्रैक्टर पर लदी सरिया महिला की आंख में घुसी

कानपुर,जागरण संवाददाता : चकेरी थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से महिला की जान पर बन आई। ट

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 08:23 PM (IST)
ट्रैक्टर पर लदी सरिया महिला की आंख में घुसी

कानपुर,जागरण संवाददाता : चकेरी थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से महिला की जान पर बन आई। ट्रैक्टर के चालक के अचानक ब्रेक मारने से ट्राली पर लदी सरिया पीछे से आ रही महिला की आंख में घुस गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने के साथ ही महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

शिवकटरा निवासी पप्पू प्राइवेट कर्मी हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी मंजू सब्जी खरीदने के लिए रामादेवी चौराहे स्थित मंडी गई थीं। सब्जी खरीदकर वापस लौटने के दौरान वह थाने के पास ही पहुंची थीं कि तभी आगे चल रहे सरिया लदे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिसके चलते मंजू ट्राली में लदी सरिया की चपेट में आ गई। सरिया मंजू की बाई आंख के पास घुस गया। जिससे वह घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने के साथ ही घायल मंजू को उपचार के लिए कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। चकेरी पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी