इंदिरा नगर मैदान से आज गूंजेंगे नमो मंत्र

By Edited By: Publish:Fri, 18 Oct 2013 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2013 08:42 PM (IST)
इंदिरा नगर मैदान से आज गूंजेंगे नमो मंत्र

कानपुर, नगर प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश में कानपुर से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे नरेन्द्र मोदी का दरबार सज चुका है। भाजपाई जिस रैली को लेकर एक माह से दिन रात एक किए हुए थे, वह घड़ी आ गई है। आज दोपहर बाद इंदिरा नगर के मैदान से नमो के मंत्रों की गूंज सुनाई देगी। रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने शुक्रवार को डेरा डाल दिया।

इंदिरा नगर स्थित बुद्धापार्क के सामने मैदान पर दोपहर एक बजे से भाजपा की विजय शंखनाद रैली की शुरुआत होगी। अपराह्न तीन बजे भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे। वह 50 मिनट का भाषण देकर प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनावों की नींव तैयार करेंगे। भाजपा इस रैली को प्रदेश में होने वाली अन्य रैलियों का मुखौटा मान रही है। यही वजह है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के भाजपा नेता भी रैली की तैयारियों को चाक चौबंद करने में लगे रहे। रैली संयोजक स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया, रैली व्यवस्था प्रभारी रमापति राम त्रिपाठी कई दिनों से शहर में डेरा डाले रहे। शुक्रवार देर शाम कल्याण सिंह व अमित शाह भी मैदान में पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, रैली में किसी तरह का कोई पास व टिकट नहीं है। मंच व मैदान पूरी तरह से तैयार है, यदि भीड़ बढ़ती है तो पास के एक और मैदान में एलसीडी टीवी लगाकर प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी