घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियो को बताएं कार्यकर्ता

संवाद सूत्र गुरसहायगंज आगरा खंड स्नातक विधान परिषद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:56 PM (IST)
घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियो को बताएं कार्यकर्ता
घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियो को बताएं कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: आगरा खंड स्नातक विधान परिषद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर प्रचार प्रसार करने की बात कही।

शनिवार को तिर्वा रोड स्थित एक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कांग्रेसी प्रत्याशी को जिताने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। पूर्व में भी आगरा स्नातक सीट पर मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलवाई है। नगर अध्यक्ष संजीव दुबे ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी वर्गो का ध्यान रखा है। कभी भी झूठ की राजनीति नहीं की है। सभी पदाधिकारी संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट के लिए संपर्क करें। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम साकिर हुसैन, पीडी विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष तालग्राम आमिर अंसारी, विनय त्रिपाठी, प्रभात गौतम, रमेश सविता, करतार यादव, दीपू बाथम आदि लोग रहे। वहीं अन्नपूर्णा वाटिका रामगंज में शिक्षक विधायक प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल के समर्थन में सभा हुई। जिसमें समस्त माध्यमिक शिक्षक एवं मदरसा शिक्षकों के वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक रहे। डॉक्टर आरके कटियार ने सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने को कहा। साथ ही मतदान स्थल पर पहचान पत्र तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की।

बगैर मास्क नहीं मिलेगा मतदेय स्थलों पर प्रवेश

जागरण संवाददाता, कन्नौज: मतदेय स्थलों पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। बिना मास्क के जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक/स्नातक द्विवार्षिक के क्षेत्र पंचायत तिर्वा, नगर पंचायत तिर्वा एवं क्षेत्र पंचायत कन्नौज में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 29 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 21 बूथ स्नातक और आठ बूथ शिक्षक के बनाए गए हैं। उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिया कि मतदेय स्थलों पर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रत्येक मतदेय स्थल पर अलग-अलग कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई जाए। साथ ही सैनिटाइजर और मास्क की उपलब्धता रहे। कहा, अगर कोई बिना मास्क आता है तो उसे प्रवेश न दिया जाए। पानी, विद्युत आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहे। साथ ही मतदेय स्थलों पर फर्नीचर, दरवाजे, खिड़की ठीक हो। उन्होनें कहा कि मतदेय स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का वाहन नहीं होना चाहिए। जबकि 200 मीटर की परिधि में किसी भी राजनीतिक पार्टियों के टेंट या बस्ता नहीं होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी