नारी शक्ति को राष्ट्र के विकास में निभानी सशक्त भूमिका

ङ्खश्रद्वद्गठ्ठह्य श्चश्र2द्गह्म ह्यद्धश्रह्वद्यस्त्र श्चद्यड्ड4 ड्ड ह्यह्लह्मश्रठ्ठद्द ह्मश्रद्यद्ग द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग स्त्रद्ग1द्गद्यश्रश्चद्वद्गठ्ठह्ल श्रद्घ ह्लद्धद्ग ठ्ठड्डह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:13 PM (IST)
नारी शक्ति को राष्ट्र के विकास में निभानी सशक्त भूमिका
नारी शक्ति को राष्ट्र के विकास में निभानी सशक्त भूमिका

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: नारी शक्ति आज हर जगह अपनी उपस्थित दर्ज करवा रही है। नारी शक्ति को राष्ट्र के विकास में भी सशक्त भूमिका निभानी है। इसके लिए पूरी तत्परता से समाज व राष्ट्र हित के कार्य करने हैं। यह बात अखिल भारतीय क्षत्रिय वीरांगना सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन राठौर ने कही। वह आवास विकास कालोनी स्थित क्षत्रिय भवन परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम के आयोजन के समय बोल रही थी। कहा कि नारी शक्ति को क्षत्रिय समाज को गौरवान्वित करने का कार्य करना है। उन्होंने शालिनी चौहान की टीम सहित किए गए कार्यो की प्रशंसा की। नई चेतना के साथ नारी शक्ति को सशक्त करने का कार्य करने की भी बात कही। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भाजपा हरिबक्स सिंह ने एकजुटता के साथ समाज हित के कार्यो का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन हरिभान सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, शैलेंद्र सिंह राठौर बबला, गल्ला आलू व्यापारी संघ संरक्षक राजीव सिंह गौर व अरुणा चौहान ने विचार व्यक्त किए। प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी चौहान व शिव देवी चौहान ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गौर, जिला मंत्री धर्मेंद्र भदौरिया, अशोक सिंह, राजेश भदौरिया, सुनील चंदेल, दीपू सिंह, मदन पाल सिंह, बीना देवी, रामू भदौरिया, अंकुर चौहान, पप्पू ठाकुर, जितेंद्र सिंह, दीपक चौहान व राजू चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी