महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फेंका शव

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जांच। थानाध्यक्ष ने दुष्कर्म की आशंका जताई, पहले रस्सी से गला कसा और फिर पीठ और पेट में चाकू से वार किया गया।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:10 PM (IST)
महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फेंका शव
महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फेंका शव

कन्नौज (जेएनएन)। महिला की हत्या करने के बाद अपराधी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शव फेंककर फरार हो गये। महिला के पेट और पीठ पर चाकू से वार किया गया है और जबकि गले में रस्सी के निशान हैं। उसकी पहचान नहीं हो सकी है और लोगों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसरों और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है।

ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह महिला का शव पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर में कई जगह चोटों के पुराने निशान मिले है। इससे कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद और सीओ सदर मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद होगी। गले में रस्सी से कसने के भी निशान हैं और उसपर चाकू से वार करने से अंदरुनी अंग भी बाहर आ गए हैं।

chat bot
आपका साथी