चूल्हे की आग से महिला जली, रेफर

संवाद सहयोगी छिबरामऊ चूल्हे पर खाना बनाते समय झपकी आने पर महिला जल गई। गंभीर हालत मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:21 AM (IST)
चूल्हे की आग से महिला जली, रेफर
चूल्हे की आग से महिला जली, रेफर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : चूल्हे पर खाना बनाते समय झपकी आने पर महिला जल गई। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर आए, वहां से मेडिकल सैफई रेफर कर दिया गया।

ग्राम राजापुर अहरुआ निवासी 34 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी चरन सिंह रविवार सुबह खेत पर गेहूं काटने गई थी। दोपहर को वहां से वापस लौटी। इस बीच बच्चों ने भूख लगने की बात कही, तो वह चूल्हे पर खाना पकाने लगी। इसी बीच थकान के कारण झपकी आ गई। संतुलन बिगड़ने से चूल्हे की आग की चपेट में आर गई। कपड़ों ने आग पकड़ी तो बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और कंबल आदि की मदद से आग बुझाई। ग्रामीणों की मदद से नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल लेकर आए।

chat bot
आपका साथी