बेसहारा मवेशी की मौत से ग्रामीणों में नाराजगी

दफनाया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। भाजपा नेता ने कहा कि स्थानीय कर्मियों की लापरवाही से यह मवेशी सड़कों पर घूम कर हादसों का शिकार हो रहे हैं। किसानों की फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं। सर्दी की वजह से गोवंश की जगह-जगह मौत हो रही है। डीएम से ऐसे कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिवों को बेसहारा मवेशियों को गोशाला पहुंचाने के लिए कहा गया है। लोग इसकी जानकारी सचिवों को दें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:11 AM (IST)
बेसहारा मवेशी की मौत से ग्रामीणों में नाराजगी
बेसहारा मवेशी की मौत से ग्रामीणों में नाराजगी

- अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

- ग्रामीणों ने मवेशियों को गोशाला पहुंचाने की मांग की

संवाद सूत्र, विशुनगढ़: सड़क पर घूम रहे बेसहारा मवेशी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इन मवेशियों को अस्थाई गोशाला में पहुंचाने की मांग भी की।

छिबरामऊ विशुनगढ़ मार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशी घूम रहे हैं। रविवार रात को अज्ञात वाहन चालक ने बेसहारा मवेशी को टक्कर मार दी। घायल होने के बाद मवेशी कई घंटे तड़पता रहा और इसके बाद दम तोड़ दिया। सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा नेता रामवक्स लोधी ने ग्रामीणों की मदद से उसको दफनाया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। भाजपा नेता ने कहा कि स्थानीय कर्मियों की लापरवाही से यह मवेशी सड़कों पर घूम कर हादसों का शिकार हो रहे हैं। किसानों की फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं। सर्दी की वजह से गोवंश की जगह-जगह मौत हो रही है। डीएम से ऐसे कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिवों को बेसहारा मवेशियों को गोशाला पहुंचाने के लिए कहा गया है। लोग इसकी जानकारी सचिवों को दें।

chat bot
आपका साथी