डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरा ट्रक, दो घायल

संवाद सूत्र सौरिख चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:42 PM (IST)
डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरा ट्रक, दो घायल
डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरा ट्रक, दो घायल

संवाद सूत्र, सौरिख: चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। ट्रक में सरसों का तेल लदा हुआ था। चालक ने ग्रामीणों पर तेल भरे डिब्बे लूटने का आरोप लगाया है।

जिला कुशीनगर के थाना व गांव बख पोराना निवासी राकेश मिश्रा पुत्र सुभाष मिश्रा ट्रक चालक हैं। वह ट्रक में जयपुर से धारा कंपनी के सरसों के तेल से भरे टीन के डिब्बे और दो तथा पाच लीटर के प्लास्टिक की बोतलों को लादकर सिलीगुड़ी जा रहे थे। ट्रक में उन्हीं के गांव का क्लीनर सूरज भी था। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नगला वीरभान के सामने किलोमीटर संख्या 158 पर शनिवार को तड़के 4 बजे चालक को झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह एवं गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को गाड़ी से निकालकर हाइवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराया। वहीं चालक राकेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक के नीचे गिरने से सरसों के तेल के डिब्बे बिखर गए थे। वह लोग ट्रक में फंसे हुए थे। ग्रामीण उनकी मदद करने की जगह 5-6 सरसों के डिब्बे व बोतलों को उठा ले गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। फिर भी मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी