रंजिश में सरिया व डंडों से पीटा, तीन घायल

जिश में कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले के पीछे एक दिन पहले युवक के घर में घुसने की बात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:26 AM (IST)
रंजिश में सरिया व डंडों से पीटा, तीन घायल
रंजिश में सरिया व डंडों से पीटा, तीन घायल

संवाद सूत्र, तालग्राम : रंजिश में कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले के पीछे एक दिन पहले युवक के घर में घुसने की बात चर्चा में है। अमोलर निवासी सीता देवी पत्नी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि पड़ोसी अपने दो पुत्रों के साथ रविवार सुबह घर में घुस आए। उक्त लोगों ने सरिया वा लाठी डंडों से मारापीटा। पुत्री नीलम तथा पुत्रवधू विनीता ने बचाने का प्रयास किया, तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के एकत्रित हो जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सीता देवी तथा नीलम को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने आरोपित पड़ोसी को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले गाए। उनके दोनों पुत्र भाग जाने में सफल रहे। ग्रामीणों के अनुसार सीता देवी का पुत्र शनिवार रात को पड़ोसी के घर में दीवार कूदकर घुस गया था। उनके जाग जाने पर भाग गया था। इसके बाद से अपने घर भी नहीं पहुंचा है। थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी