कोहरे की धुंध में तिरंगा लेकर निकले नौनिहाल

स्थिति अच्छी न होने पर कक्षा 11 की खुशी और बीएससी तृतीय बर्ष की प्रिया को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही। शादी में कन्यादान का भी जिम्मा खुद उठाने की बात कही। एक वर्ष में वृद्धा आश्रम खोलने की भी बात कही। इस दौरान रामू गुप्ता आढ़ती अनिल पाल आढ़ती पप्पू पाल व शिवकुमार मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:09 AM (IST)
कोहरे की धुंध में तिरंगा लेकर निकले नौनिहाल
कोहरे की धुंध में तिरंगा लेकर निकले नौनिहाल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: तहसील परिसर में पूर्व राज्यमंत्री विधायक अर्चना पांडेय ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम गौरव शुक्ला, नायब तहसीलदार सौरभ यादव सहित सभी कर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। पूर्व राज्यमंत्री ने देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का संदेश दिया। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र कुमार, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष शोभा दुबे ने अन्य महिलाओं के साथ पश्चिमी बाईपास स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ब्लाक में बीडीओ सतानंद दीक्षित व डिवीजन कार्यालय पर अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रभात मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। नगर की जामा मस्जिद के सामने पेश इमाम मौलाना सैय्यद फुरकान अली ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक शमसुल कमर ने ध्वजारोहण किया। सुप्रभाष अकादमी में चेयरमैन विभा सुप्रभाष सक्सेना एवं प्रधानाचायर अलका गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. आत्माराम शमर एवं प्राचार्य आलोक पांडेय ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वं जुगल किशोर सक्सेना के चित्र पर पौत्र हिमांशु सक्सेना एवं प्रणव सक्सेना ने माल्यार्पण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सौरिख : ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन संजय चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद बंटी मिठाई

चपुन्ना: पं. आरजी पब्लिक एकेडमी में प्रबंधक गिरजेश शुक्ला ने ध्वजा रोहण किया। अध्यक्ष मुन्नू सिंह भदौरिया, उपाध्यश्र रमेश बाबू त्रिपाठी, प्रबंधक गिरजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य रामजी दुबे ने दीप प्रज्जवलित किया। बेसहारा का सहारा बने प्रबंधक, वृद्धा आश्रम खोलने का ऐलान

सौरिख: आशा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने गांव पुरा निवासी बेसहारा रेशमा देवी के जीवन भर के भरण पोषण की जिम्मेदारी ली। नगरिया तालपार निवासी भैयालाल की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर कक्षा 11 की खुशी और बीएससी तृतीय बर्ष की प्रिया को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही। शादी में कन्यादान का भी जिम्मा खुद उठाने की बात कही। एक वर्ष में वृद्धा आश्रम खोलने की भी बात कही। इस दौरान रामू गुप्ता आढ़ती, अनिल पाल आढ़ती, पप्पू पाल व शिवकुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी