सपोलों का गठबंधन है, सपा-बसपा का मिलन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सपा-बसपा गठबंधन को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 11:34 PM (IST)
सपोलों का गठबंधन है, सपा-बसपा का मिलन
सपोलों का गठबंधन है, सपा-बसपा का मिलन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सपा-बसपा गठबंधन को सपोलों का गठबंधन बताया। सोमवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुब्रत पाठकके समर्थन में रसूलाबाद के गहिरा में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पैदा हुए इस गठबंधन में हल्दी की गांठ नहीं जहर की पोटली बंधी है। भाजपा की आंधी में यह सूखे पत्तों की तरह उड़ जाएगा। विरोधी जाति और मजहब के नाम पर वोट मांगने के फेर में भूल गए कि मुसलमान केवल वोटर ही नहीं, इंसान भी हैं। भाजपा ने बिना किसी जाति धर्म के भेद के सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया चाहे वह उज्ज्वला हो या फिर आयुष्मान। कांग्रेस, सपा ने परिवारवाद की राजनीति कर देश को लूटा है। मायावती भी केवल माया की पुजारी हैं। कांग्रेस, सपा, बसपा सत्ता के लिए किसी हद तक गिर सकते हैं।

उमा भारती ने कहा कि डेढ़ साल मां गंगा को देने के बाद वह एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरी हैं। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार मां गंगा के नाम पर मंत्रालय बना, जिसकी कमान मुझे सौंपी गई। इसमें बहुत काम हो चुका है। उन्होंने कहा कि भगवान राम को उनकी मां ने वनवास दिलाया। जंगल में श्रीराम से हनुमान जी मिले, उन्होंने उनकी दोस्ती वानर राज सुग्रीव से कराई। वानर राज बाली श्रीराम के भक्त थे, लेकिन उनकी रावण से दोस्ती था। इस कारण राम ने सुग्रीव का पक्ष लिया। अब जनता बताए कि वह किसका साथ निभाएगी। कहा कि सुब्रत उनके छोटे भाई जैसे हैं। सपा सरकार में इनको फर्जी मुकदमे में जेल भेजा गया। इनके साथ पुलिस ज्यादती की की गई। तभी ठान लिया था कि सुब्रत को संसद जरूर पहुंचना चाहिए। कोर्ट ने तो इन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। अब जनता को फैसला करना है।

chat bot
आपका साथी