ब्रेकडाउन से छह घंटे ठप रही 50 गांवों की आपूर्ति

संवाद सूत्र गुरसहायगंज हाइटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से नगर समेत 50 गांवों की बिजली आप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
ब्रेकडाउन से छह घंटे ठप रही 50 गांवों की आपूर्ति
ब्रेकडाउन से छह घंटे ठप रही 50 गांवों की आपूर्ति

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: हाइटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से नगर समेत 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से लोग उमस से रात भर परेशान रहे। करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।

रविवार देर रात 10:30 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ कुलदीप सिंह राजपूत ने बिजली घर पहुंचकर सिकंदरपुर के जेई उमेश कुमार को 220 पावर स्टेशन छिबरामऊ शटडाउन लेने के लिए भेजा। इसके बाद गुरसहायगंज से छिबरामऊ हाइटेंशन लाइन की पेट्रोलिग का कार्य शुरू कराया गया। अकबरपुर के निकट डबल पोल पर फाल्ट को चिन्हित करके लगभग 2:00 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। उसके 10 मिनट बाद नगर में ट्रांसफार्मर में खराबी होने के चलते विद्युत आपूर्ति पुन: ठप हो गई। आपूर्ति लगभग छह घंटे तक प्रभावित रही। इस संबंध में एसडीओ का कहना है कि कम संसाधन होने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सही ढंग से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर में 132 केवी का पावर हाउस होना अति आवश्यक है। लोड लगातार बढ़ रहा है। पावर हाउस की क्षमता कम होने के कारण यह दिक्कतें आ रही हैं। नई व्यवस्था से ही समस्या दूर हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी