रावण वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान

संवाद सूत्र, जलालाबाद : गुरुवार की शाम रामलीला मैदान पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जैसे ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 11:47 PM (IST)
रावण वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान
रावण वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान

संवाद सूत्र, जलालाबाद : गुरुवार की शाम रामलीला मैदान पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण की नाभि पर बाण मारा वैसे ही चारों ओर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया। उसके बाद रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने राम दरबार की आरती का पूजन कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

गुरवार को रामलीला मैदान में रावण वध देखने के लिए आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों का तांता लग गया। रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली प्रभारी आरबी ¨सह पुलिस बल के साथ डटे रहे। राम तथा रावण का युद्ध देखने के लिए दोपहर बाद से ही रामलीला मैदान पर महिला, पुरूष व बच्चों का आवागमन शुरू हो गया। रामलीला मैदान में लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की। अंत में राम का तीर रावण को लगते ही चारों ओर जय श्रीराम के नारों के साथ रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रामू पाठक, अजीत दुबे, रामलाल पाठक, सचिन पाठक, अखिलेश पाठक, वीरेन्द्र पाठक, विवेक तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी