निकली राम बरात, चारों तरफ हुई पुष्प वर्षा

क्त्रड्डद्व क्चड्डह्मड्डह्ल ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्घद्यश्र2द्गह्म ह्मड्डद्बठ्ठ ड्डद्यद्य ड्डह्मश्रह्वठ्ठस्त्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:00 PM (IST)
निकली राम बरात, चारों तरफ हुई पुष्प वर्षा
निकली राम बरात, चारों तरफ हुई पुष्प वर्षा

जागरण संवाददाता, कन्नौज: राम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी.. रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जब दूल्हा रूप में जनकपुरी जाने के लिए निकले तो भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भक्तों ने छतों से पुष्प वर्षा की।

शहर के ग्वाल मैदान से रामलीला समिति के तत्वावधान में रात को कमेटी के समीर उर्फ छोटू पाठक व अध्यक्ष चितवन पाठक ने गणेश पूजन के साथ राम बरात को प्रस्थान किया। सबसे आगे दशरथ, इनके पीछे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण थे। कोविड-19 की वजह से इस बार कम झाकियां निकालीं गईं। वहीं साथ में भरत व शत्रुघ्न की भी झांकी थी। राम बरात ग्वाल मैदान से मोहल्ला, कोतवाली रोड, नगर पालिका रोड, लाखन तिराहा, सब्जी मंडी समेत कई मोहल्लों में होकर वापस रामलीला मैदान पहुंची। जहां धूमधाम से भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा की।

chat bot
आपका साथी