किसान कर्ज माफी प्रदेश सरकार का एक धोखा : राज बब्बर

राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में किसान कर्ज माफी में प्रदेश सरकार ने धोखा दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 Jul 2017 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jul 2017 05:55 PM (IST)
किसान कर्ज माफी प्रदेश सरकार का एक धोखा : राज बब्बर
किसान कर्ज माफी प्रदेश सरकार का एक धोखा : राज बब्बर

कन्नौज (जेएनएन)। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर उत्तर प्रदेश सरकार को धोखेबाज मानते हैं। राज बब्बर आज इत्रनगरी कन्नौज में एक किसान के घर पधारे थे।

राज बब्बर आज कन्नौज के तिर्वा के गांव तारनपुरवा में कर्ज और तनाव में फांसी लगा कर जान देने वाले किसान ब्रजनंदन राजपूत के घर पहुंचे। यहां परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाध्यक्ष विजय मिश्र के साथ आए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में किसान कर्ज माफी में प्रदेश सरकार ने धोखा दिया है। उनका आज गुरसहायगंज के सराय प्रयाग में किसानों का हक मांगों सम्मेलन में भी हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। 

chat bot
आपका साथी