जनप्रतिनिधियों को भेंट किए पौधे, तो कई जगह किए रोपित

संवाद सहयोगी छिबरामऊ विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं के साथ महिलाओं ने जागरूकता अभियान चल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:14 AM (IST)
जनप्रतिनिधियों को भेंट किए पौधे, तो कई जगह किए रोपित
जनप्रतिनिधियों को भेंट किए पौधे, तो कई जगह किए रोपित

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं के साथ महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया। जनप्रतिनिधियों को पौधे भेंट किए।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृष्णा फाउंडेशन की प्रबंधक रंजू सिंह लकी महिला टीम के साथ तुलसी के पौधे लेकर नगर में निकली। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री विधायक अर्चना पांडेय व आवास विकास कालोनी में सपा के पूर्व विधायक अरविद सिंह यादव को पौधे व मास्क भेंट किए। इसके अलावा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपित कराए। गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल बुद्ध बिहार बड़ेपुर में सपा के पूर्व विधायक अरविद सिंह यादव ने पीपल का पौधा रोपित किया। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य, तीर्थराज बौद्ध, उपेंद्र कुमार बौद्ध, जगदीश शाक्य, सुरेश शाक्य मौजूद रहे। सपा नेता दलगंजन सिंह यादव, मनोज यादव, दयाराम राठौर, डॉ. दिनेश कुमार, मोहम्मद ताहिर हुसैन व आलोक यादव ने विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान परिसर में पौधे रोपित किए। वन क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ रेंज प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, छिबरामऊ संगोष्ठी हुई।

chat bot
आपका साथी