बिना अनुमति प्रचार वाहन दौड़ाने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस

प्रत्याशियों के खर्च की जांच हुई तो वाहनों के प्रचार में गड़बड़ी मिली। बिना अनुमति के वाहन से प्रचार किया जा रहा था। इस पर व्यय प्रेक्षक ने तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:19 AM (IST)
बिना अनुमति प्रचार वाहन दौड़ाने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस
बिना अनुमति प्रचार वाहन दौड़ाने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस

जागरण संवाददाता, कन्नौज : चुनावी खर्च की जांच में गुरुवार को व्यय प्रेक्षक ने बिना अनुमति प्रचार वाहन दौड़ने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस दिया। इसके अलावा एक महिला प्रत्याशी की ओर से खर्च की जांच न कराए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

व्यय प्रेक्षक रोहित प्रकाश जोशी ने गुरुवार को व्यय व लेखा टीम के साथ प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का ब्योरा तलब किया। पहले चरण में 10 में से नौ प्रत्याशियों ने जांच कराई। वरिष्ठ कोषाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भारतीय वंचित पार्टी से महिला प्रत्याशी रामादेवी जांच में उपस्थित नहीं हुई। उन्हें नोटिस भेजा गया है। वहीं, शिवसेना के आनंद विक्रम सिंह, फारवर्ड ब्लॉक से सुभाष चंद्र दोहरे व राष्ट्रीय समाज पक्ष से संजीव कुमार ने जिन वाहनों से प्रचार खर्च का हवाला दिया, उन वाहनों की अनुमति ही नहीं ली गई। इस पर प्रेक्षक ने तीनों को नोटिस जारी किया है। व्यय टीम प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने चुनाव खर्च के रूप में 13,01,676 रुपये का ब्योरा दिया है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव की ओर से 9,36095 रुपये खर्च होने की बात कही गई है।

chat bot
आपका साथी