सादगी से निकाली गई मां दुर्गा शोभा यात्रा

रूश्रह्लद्धद्गह्म ष्ठह्वह्मद्दड्ड स्द्धश्रढ्डद्धड्ड ङ्घड्डह्लह्मड्ड ह्लड्डद्मद्गठ्ठ श्रह्वह्ल श्रद्घ ह्यद्बद्वश्चद्यद्बष्द्बह्ल4

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
सादगी से निकाली गई मां दुर्गा शोभा यात्रा
सादगी से निकाली गई मां दुर्गा शोभा यात्रा

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: वर्षो से क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखने वाली मां दुर्गा की शोभा यात्रा इस बार बेहद सादगी रूप में निकाली गई। सड़कों पर कहीं भीड़ नहीं थी। लोगों ने यात्रा के दर्शन किए और आरती उतारी।

कोरोना संक्रमण की वजह से मां नवदुर्गा सेवा समिति विजयनाथ मंदिर कमेटी की ओर से बेहद सादगी से आयोजन किया गया। अध्यक्ष राजीव दुबे सहित सभी पदाधिकारियों ने भगवान गणेश व मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आरती उतारी। देर शाम सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर पर यात्रा पहुंची। अध्यक्ष राजीव दुबे ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप ही आयोजन कराया गया। इस दौरान रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, दिलीप गुप्ता, सुरेश वर्मा, नेमी चंद्र राठौर, प्रवीन दुबे सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

--------------

हजारों की भीड़ में होता था आयोजन

मां दुर्गा शोभा यात्रा नगर के अलावा पूरे कन्नौज जिले में एक विशेष पहचान रखती है। सीमा से सटे जिला फर्रुखाबाद व मैनपुरी के गांव के लोग भी यहां आते थे। हजारों की भीड़ रहती थी। 70-75 झांकी इसमें शामिल होती थी। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मथुरा, अयोध्या, सहारनपुर सहित कई जगहों से जीवंत झाकियां लेकर कलाकार प्रदर्शन को आते थे।

chat bot
आपका साथी