लापता युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव

संवाद सूत्र ठठिया (कन्नौज) पिता के पास लौटे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में फांस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:25 PM (IST)
लापता युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव
लापता युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव

संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज): पिता के पास लौटे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक छह माह पहले ही पंजाब से गांव आया था।

ठठिया थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक बाग है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बाग में पेड़ से शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजकुमार ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव भदौसी निवासी अनुराग कुशवाहा पुत्र आजाद सिंह कुशवाहा के रूप में हुई। स्वजन का दावा है कि वह रविवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-------

पति पर प्रताड़ना का आरोप:

18 वर्षीय दीपालय छह माह पहले ही गांव आया था। युवक की मां निर्मला देवी ने बताया कि पति की खराब लतों की वजह से वह कुछ साल पहले छोड़कर प्रेमी संग पंजाब चली गई थी। तब दीपालय कुछ माह का था। आरोप लगाया कि छह माह पहले उसके पति ने जायदाद में हिस्सा देने का लालच देकर उसे गांव बुला लिया। यहां उसे प्रताड़ित किया गया। मारपीट की गई, उसे खाना नहीं दिया गया। गांव वालों ने उसे खाना खिलाया। ये बात उसके बेटे ने उसे फोन पर बताई थी। दावा किया कि उसने उसे वापस बुलाया। इसके बाद उससे बात नहीं हो सकी। बोली, ठठिया पहुंचने पर तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि परिवार के एक सदस्य रामशरण ने पुलिस को फौरी सूचना दी है।

chat bot
आपका साथी