'शाम होने पर भाजपा के लोगों की भाषा जाती है बदल', Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात? खूब कसे तंज

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए भाजपा वाले खुश हो गए थे। अब वह कहां चले गए उनका हाल बेहाल हो गया। वहीं भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि शाम होने पर भाजपा के लोगों की भाषा बदल जाती। केंद्र में 10 साल और प्रदेश में सात साल से भाजपा सरकार हैं।

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh Publish:Sat, 04 May 2024 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 04 May 2024 03:54 PM (IST)
'शाम होने पर भाजपा के लोगों की भाषा जाती है बदल', Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात? खूब कसे तंज
'शाम होने पर भाजपा के लोगों की भाषा जाती है बदल', Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात?

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए भाजपा वाले खुश हो गए थे। अब वह कहां चले गए उनका हाल बेहाल हो गया। दरअसल कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने भतीजे तेज प्रताप को चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी।

इसके बाद से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंटरनेट पर अखिलेश के मैदान छोड़ने और भाजपा की जीत को लेकर पोस्ट शुरू कर दिए थे। पार्टी के नेताओं की मांग पर अखिलेश यादव अब खुद चुनाव मैदान में है। इससे जनसभा में उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए भाजपा के लोग खुश हो गए थे। कुछ घंटों की खुशी मिली उन्हें। अब भाजपा के लोग कहां चले गए उनके हाल बेहाल हो गए।

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर कसा तंज

वहीं भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि शाम होने पर भाजपा के लोगों की भाषा बदल जाती। केंद्र में 10 साल और प्रदेश में सात साल से भाजपा सरकार हैं। इससे अब भाजपा से 17 साल का हिसाब लेना है कि इतने दिनों में भाजपा ने क्या विकास कार्य किए।

महंगाई और कर्ज से तंग किसान आत्महत्या कर रहे हैं। थार चढ़ाकर उनकी हत्या की जा रही है। इंसाफ के लिए कई दिनों तक किसानों को दिल्ली में आंदोलन करना पड़ा। पूर्व सांसद छोटे सिंह, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष कलीम खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी