तीन दिन से पुलिस हिरासत में बैठा मासूम

संवाद सूत्र सौरिख बैंक के प्रतिबंधित क्षेत्र में पकड़ा गया मासूम तीन दिन से पुलिस हिरासत में ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM (IST)
तीन दिन से पुलिस हिरासत में बैठा मासूम
तीन दिन से पुलिस हिरासत में बैठा मासूम

संवाद सूत्र, सौरिख: बैंक के प्रतिबंधित क्षेत्र में पकड़ा गया मासूम तीन दिन से पुलिस हिरासत में है। पुलिस उनके माता-पिता का अब तक कोई पता नहीं लगा सकी है।

सौरिख में स्टेट बैंक आफ इंडिया की सकरावा रोड शाखा पर बुधवार को नौ वर्षीय अभिनव पकड़ा गया था। उसने पुलिस को मध्य प्रदेश का निवासी बताया था। मध्य प्रदेश जिला राजगढ़ के गढि़या निवासी पिता विकास व मां मीनाक्षी के साथ सौरिख आने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार बच्चे ने बताया था कि मां ने चोरी के लिए भेजा है। वह सकरावा रोड पर तंबू लगाकर रह रही है। पुलिस उसकी तलाश में गई, तो वह लोग भाग गए थे। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। स्वजनों का पता न लगने पर बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन भेज दिया जाएगा। विवाहिता को किया बेघर, मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ अभद्रता की। उन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर बेघर कर दिया।

सदर कोतवाली के थाना ठठिया के ग्राम मलिगवा निवासी नीलम ने सीओ सदर के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ग्राम भगवंत नगला निवासी रजनीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में फ्रिज, टीवी, वाशिग मशीन और 60 हजार की नकदी न मिलने पर पति, ससुर संतोष, सास प्रेमा देवी, जेठ दीपू, सीटू एवं दीपू की पत्नी रामसखी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब उसने अपने पिता की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया तो उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। 15 अप्रैल 2020 को उसे घर से बेघर कर दिया। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी