ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, मांगते दहेज

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : अंतर जातीय विवाह करने के कारण ससुराल वाले उसको प्रताड़ित कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Apr 2018 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 07:28 PM (IST)
ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, मांगते दहेज
ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, मांगते दहेज

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : अंतर जातीय विवाह करने के कारण ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते हैं। देवर अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ भी कर चुका है। दो लाख रुपये दहेज में भी मांगे जा रहे हैं। कुछ इस तरह के आरोप लगा विवाहिता ने पुलिस महकमे के आला अफसरों से गुहार लगाई है।

थाना सौरिख के ग्राम वीरपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 13 वर्ष पहले हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में ससुराल वाले ठीक रहे पर कुछ दिन बाद ससुर, जेठ, सास व देवर उसे दूसरी जाति का होने को लेकर ताना मारने लगे। गाली गलौज व मारपीट भी की गई। इसके बाद दहेज में दो लाख रुपये लेकर आने को कहा गया। वहीं, देवर आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए अकेले में छेड़छाड़ करता है। इससे वह दर दर भटक रही है। उसके ससुरालीजन किसी भी दिन उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की फरियाद की है। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि अब तक महिला ने मामले की जानकारी नहीं दी है। चौकी इंचार्ज को भेजकर छानबीन कराई जाएगी। महिला का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी