रानी अवंतीबाई की तरह सशक्त बनें महिलाएं

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: रानी अवंतीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 03:02 AM (IST)
रानी अवंतीबाई की तरह सशक्त बनें महिलाएं
रानी अवंतीबाई की तरह सशक्त बनें महिलाएं

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: रानी अवंतीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की आजादी में आज उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। समाज की महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शनिवार को यह बात लोकभारती इंटर कालेज के स्वामी ब्रहमानंद सभागार में आयोजित रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अभियंता प्रेमपाल ¨सह ने कही।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लोगों को बेटियों को शिक्षित करने में परहेज नहीं करना चाहिए। उनको इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। एक बेटी बड़े होकर दो परिवारों को शिक्षित करने का काम करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ¨सह राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी व सशक्त बनने की प्रेरणा राज्य का शासन चलाकर दी थी। इस दौरान पूर्व सांसद प्रोफेसर रामबख्श ¨सह वर्मा, शिवनाथ ¨सह, हाकिम ¨सह, चंद्रशेखर, नरेश चंद्र, रामनरेश राजपूत, अहिवरन ¨सह, रामसनेही, राधेश्याम वर्मा, लालाराम वर्मा, अरविन्द ¨सह, देवेंद्र कुमार ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी