पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से पाकिस्तान भी परेशान : डॉ. दिनेश शर्मा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 03:14 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 04:39 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से पाकिस्तान भी परेशान : डॉ. दिनेश शर्मा
पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से पाकिस्तान भी परेशान : डॉ. दिनेश शर्मा

कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी कन्नौज में आज उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एक बड़ा दावा किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि 2019 में कन्नौज से भाजपा का प्रत्याशी सांसद होगा। इसके साथ ही उनके निशाने पर पाकिस्तान भी रहा।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। इन्दरगढ़ में वन विभाग के विश्राम गृह लाख बहोसी में केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं का खाका खींचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। विश्व के हर देश को भारत की ओर तेजी से नजदीक होता देख पाकिस्तान बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि भारत ने इतने काम किये हैं कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खुद कहते हैं, जब तक भारत के प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे तब तक कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नही होगा।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों को लगातार मिल रही धमकी बेहद गंभीर मामला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआइटी से जांच कराई जा रही है। यह विरोधियों की साजिश है। धमकी देने वालों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि कन्नौज का अगला सांसद भाजपा का होगा। अब तो यहीं से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि सपाई गढ़ विधानसभा के चुनाव में हो ध्वस्त हो चुका है। इस बार स्वच्छता मिशन से 12 लाख ग्रामीणों को शौचालय मिले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी दलितों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। इसी कारण उनके घरों तक पहुंच पिछले दिनों हाल लिए गए। उन्होंने कहा कि सरकारी बंगले खाली न करने वालों की सोच सामने आ गई है। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत रहे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने जिले के अफसरों से विकास कार्यों की नब्ज टटोली। साथ मे ग्राम जिनौठी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत की।

chat bot
आपका साथी