जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:41 PM (IST)
जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली
जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

जागरण संवाददाता, कन्नौज : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीएमएस के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना का संचार किया। हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।

शनिवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. शक्ति बसु के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली। स्वास्थ्य कर्मियों ने आसपास के गांव में जाकर लोगों को तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। भारत माता की जय, वंदे मातरम और सदैव रहे तिरंगा हमारा जैसे नारे लगाए। सीएमएस ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। सभी लोगों को अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा लगाना है। राष्टीय झंडे का अपमान न हो इस बात का ध्यान रखना है। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद तिरंगा झंडे को सम्मान पूर्वक घर में रखना है। तिरंगा देश की आन-बान-शान है। इसे फहराकर गर्व की अनुभूति होती है। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोपरि है। इस मौके पर डा. निधि गोयल, डा. रवींद्र साहू, सुनील पाठक समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी