दबंगों ने जोत दी खेत में खड़ी फसल, ट्रैक्टर के आगे लेट गई महिला

दबंगों ने जोत दी खेत में खड़ी फसल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 09:56 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 09:56 PM (IST)
दबंगों ने जोत दी खेत में खड़ी फसल, ट्रैक्टर के आगे लेट गई महिला
दबंगों ने जोत दी खेत में खड़ी फसल, ट्रैक्टर के आगे लेट गई महिला

दबंगों ने जोत दी खेत में खड़ी फसल, ट्रैक्टर के आगे लेट गई महिला

संवादसूत्र, सकरावा : दबंगों ने खेत में खड़ी फसल को रोटावेटर चलवाकर जोत दिया। जब महिला ट्रैक्टर के आगे लेट गई तो उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया गया। खास बात यह है कि वहां नायब तहसीलदार व कानून गो भी मौजूद थे, लेखपाल ने खेत जोतने से मना किया तो भी नहीं माने। प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी भी नहीं है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

बुधवार को क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में पड़ोस के गांव लालपुर के कई लोग दो ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और सतीशचंद्र प्रजापति के खेत में खड़ी धान की फसल को जोत दिया। सतीश ने बताया कि उस समय नायब तहसीलदार व कानून गो मौके पर उपस्थित थे। लेखपाल ध्रुव कुमार ने खेत जोतने से मना किया, फिर भी दबंग नहीं माने और दो ट्रैक्टर लगाकर रोटावेटर से उसके खेत में खड़ी धान की फसल को जोत दिया गया। उसने बताया कि पहले तो दबंगों ने धान की रोपाई नहीं करने दी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत एसपी से की थी, जिस पर पुलिस की सहायता से उसने खेत में धान की फसल रोपाई कर दी। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खेत में खड़ी फसल को जोत दिया गया। जब उनकी पत्नी ने राेकने की कोशिश की तो उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं और ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था। वहीं, तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी