पैसे न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, लगाया जाम

-बैंक प्रबंधक के खिलाफ की नारेबाजी -आरोप चार दिन से नहीं मिल पा रहे पैसे संवाद सूत्र सौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:29 PM (IST)
पैसे न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, लगाया जाम
पैसे न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, लगाया जाम

-बैंक प्रबंधक के खिलाफ की नारेबाजी

-आरोप चार दिन से नहीं मिल पा रहे पैसे

संवाद सूत्र, सौरिख: बैंक में रुपये न मिलने से उपभोक्ताओं के धैर्य का बांध टूट गया। उन्होंने बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए और घरों को लौट गए। इस बीच शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा।

नगर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। पिछले चार दिन से उपभोक्ताओं को यहां पैसा नहीं मिल पा रहा है। पूरे दिन वह धूप में लाइन में खड़े रहते हैं। बाद में उन्हें यहां से बगैर पैसे के लौटना पड़ता है। मंगलवार को फिर यहां सुबह से ही पैसे निकालने वालों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर में पैसे न मिलने की जानकारी होने पर लाइन में लगे उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लगाकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से धूप में लाइन लगाने के बावजूद भी बैंक से रुपये नहीं मिल रहे हैं। बैंक प्रबंधन सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। मायूस होकर घर वापस लौट गए। बैंक प्रभारी मैनेजर शाहनवाज हुसैन का कहना है कि बंदरों ने ऊपर केबल काट दी है। इस कारण से पिछले दो दिनों से बैंक का कार्य बंद है। जिसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही कार्य सुचारू रूप से शुरू कराया जाएगा। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी