सफाई व ओडीएफ ने दिलाई टिकरी कलसान को नई पहचान

। प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम हो गया है। इस विद्यालय का परिसर साफ सुथरा है। इंटरलाकिग कराई गई है। दीवारों पर संदेश व महापुरुषों के चित्र भी बने हुए हैं। इसके अलावा मस्तियापुर व छदामीपुर्वा में भी प्राथमिक विद्यालय हैं। मस्तियापुर के प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स भी लगवाए गए हैं। वही सभी मजरों को सीसी रोड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 06:57 PM (IST)
सफाई व ओडीएफ ने दिलाई टिकरी कलसान को नई पहचान
सफाई व ओडीएफ ने दिलाई टिकरी कलसान को नई पहचान

संवाद सूत्र, तालग्राम: ग्राम पंचायत टिकरी कलसान को स्वच्छता अभियान एवं लोगों की जागरूकता से ओडीएफ बनने पर विशेष पहचान मिली। शासन की ओर से गांव को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित किया गया। ग्राम प्रधान को विकास के लिए आठ लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।

विकासखंड तालग्राम के अंतर्गत कुल 67 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में टिकरी कलसान भी है। इसमें चार अन्य मजरे भी लगते हैं। खबरामऊ में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम हो गया है। इस विद्यालय का परिसर साफ सुथरा है। इंटरलाकिग कराई गई है। दीवारों पर संदेश व महापुरुषों के चित्र भी बने हुए हैं। इसके अलावा मस्तियापुर व छदामीपुर्वा में भी प्राथमिक विद्यालय हैं। मस्तियापुर के प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स भी लगवाए गए हैं। वहीं सभी मजरों को सीसी रोड से जोड़ा गया है। डामर की सड़क भी बनवाई गई। ईशन नदी किनारे की बलुई मिट्टी होने की वजह से यह धसकने लगी। साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। लोगों को जागरूक किया गया। घर-घर इज्जतघर निर्माण के अलावा सामुदायिक इज्जत भी बनवाया गया।

..

पुरस्कार की राशि से बन रहा पंचायत भवन

ग्राम प्रधान को विकास के लिए पुरस्कार में आठ लाख रुपये मिले थे। कोरोना संक्रमण के बीच काम नहीं हो सका। ऐसे में ग्राम प्रधान ने बाद में काम शुरू कराया। हालांकि प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इन दिनों ग्राम पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। धनराशि से पंचायत भवन या लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

..

ग्रामीण बोले

ओमकांति ने बताया कि पानी के लिए हैंडपंप लगे हुए। इससे मवेशियों व घरेलू उपयोग के लिए पानी ले जाते हैं। पानी की टंकी की आवश्यकता सभी को महसूस हो रही है। शिवमंगल ने बताया कि घर-घर इज्जत घर बनवाए गए। लोगों को इनका प्रयोग करने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। सतीश चंद ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में टाइल्स लगने व इंटरलाकिग होने से यह एक कांवेंट विद्यालयों के समान लगते हैं। दीवारों पर भी चित्रकारी कराई गई है । अमर सिंह ने बताया कि शिक्षण व्यवस्था बेहतर हो गई है। परिसर साफ-सुथरे होने से विद्यालय आने जाने पर अच्छा महसूस करते हैं। बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिलती है।

..

शासन से जो भी धनराशि मिली, वह गांव के विकास कार्य में खर्च की गई। अन्य कार्यों के लिए भी मांग की गई थी। कार्यकाल पूरा हो जाने की वजह से यह नहीं कराए जा सके। गांव को वाह्य शौच मुक्त बनाने व स्वच्छता अभियान को लेकर सभी को जागरूक किया गया है।

- राज किशोर वर्मा, ग्राम प्रधान टिकरी कलसान।

---------

ग्राम पंचायत पर एक नजर

ग्राम पंचायत - टिकरी कलसान

विकास खंड - तालग्राम

मजरा - टिकरी कलसान, मस्तियापुर, कुडरी, खबरामऊ व छदामीपुर्वा

आबादी - 5500

मतदाता - 2400

पेंशन - 86 (विधवा, वृद्धा व दिव्यांग)

इज्जतघर - 320

अन्त्योदय कार्ड - 31

chat bot
आपका साथी