छत पर दाना और परिसर में पानी जुटा रहे बच्चे

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : पक्षियों के करलव देखने की उत्सुकता बच्चों के मन में किस कदर रहत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:48 PM (IST)
छत पर दाना और परिसर में पानी जुटा रहे बच्चे
छत पर दाना और परिसर में पानी जुटा रहे बच्चे

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : पक्षियों के करलव देखने की उत्सुकता बच्चों के मन में किस कदर रहती है, इसका उदाहरण बच्चों ने विद्यालय पहुंचकर उनके लिए व्यवस्थाएं जुटाने में किया। छत पर दाना और परिसर में पानी का इंतजाम भी किया। प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला का परिसर पूरे जिले में एक उपवन के रूप में जाना जाता है। यहां पर औषधीय पौधों के अलावा फूल व फल के पौधे भी देखने को मिलते हैं। सोमवार को नेशनल बर्डस-डे मनाया। बच्चों ने परिसर में पक्षियों के पानी के लिए इंतजाम किया। इसके साथ ही उनके लिए घोसले भी बनाए। बच्चों ने घरों की छतों पर भी पक्षियों के लिए दाना व पानी का इंतजाम करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी