कन्नौज में कार डिवाइडर से टकराई, रेलवे आरक्षी सहित तीन घायल

संवाद सूत्र सौरिख पैतृक गांव से ड्यूटी पर जा रहे रेलवे आरक्षी की कार डिवाइडर से टक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM (IST)
कन्नौज में कार डिवाइडर से टकराई, रेलवे आरक्षी सहित तीन घायल
कन्नौज में कार डिवाइडर से टकराई, रेलवे आरक्षी सहित तीन घायल

संवाद सूत्र, सौरिख : पैतृक गांव से ड्यूटी पर जा रहे रेलवे आरक्षी की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रेलवे आरक्षी साहित तीन लोग घायल हो गए। सभी का उपचार कराया गया।

राजस्थान जिला दौसा थाना नांगल राजावतान के गांव सीगपुरा निवासी 32 वर्षीय मुरारी लाल रेलवे में आरक्षी हैं। वर्तमान समय में वह गोरखपुर में तैनात है। 30 वर्षीय पत्नी सीमा व तीन वर्षीय पुत्र भावेश के साथ गांव आए हुए थे। गुरुवार को पैतृक गांव से वापस गोरखपुर ड्यूटी पर जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। ऐसे में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे तीनो लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह एवं गश्ती टीम के अनिल मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों लोगों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। इसके बाद यूपीडा एंबुलेंस को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायल मुरारीलाल ने थाना सौरिख में हादसे की सूचना दर्ज कराई। इस बीच पेट्रोलिग टीम ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया। तेज रफ्तार लोडर पलटा,

छह मजदूर लोग घायल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: सड़क निर्माण के लिए जा रहे मजदूरों का लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।

गांव अतरौली निवासी 45 वर्षीय रामजीत, 30 वर्षीय संजय, 20 वर्षीय इंद्रजीत, 15 वर्षीय प्रशांत, 26 वर्षीय प्रदीप व 20 वर्षीय भूपेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। यह सभी गुरुवार सुबह लोडर से कसावा जा रहे थे।छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार छह मजदूर घायल हो गए।सभी को नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। क्रेन की मदद से ग्रामीणों ने लोडर को भी उठवा कर सड़क के किनारे करवाया। इस बीच कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

chat bot
आपका साथी