आग के साथ : सिलेंडर में आग से सामान जला, महिला झुलसी

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : गैस सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग की चपेट में आकर महिला झु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 03:02 AM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 03:02 AM (IST)
आग के साथ : सिलेंडर में आग से सामान जला, महिला झुलसी
आग के साथ : सिलेंडर में आग से सामान जला, महिला झुलसी

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : गैस सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग की चपेट में आकर महिला झुलस गई जबकि घर का सामान जल गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला अशोक नगर राम मार्केट के पीछे निवासी राकेश कुमार की पत्नी माधुरी देवी गुरुवार शाम करीब छह बजे किचन में चाय बनाते समय आग की चपेट में आ गईं। सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग घर में फैल गई। इससे सामान भी जल गया। आग से किचन के सामान के अलावा करीब एक लाख रुपये कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी गृह स्वामी राकेश कुमार ने जिला अग्निशमन केंद्र में अधिकारियों को दी। सूचना देने के बाद भी कोई दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने डीएम से शिकायत करने को लेकर आवाज बुलंद की है।

chat bot
आपका साथी