बोलेरो ने बाइकों में मारी थी टक्कर, शव की हुई शिनाख्त

संवाद सूत्र ठठिया सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। आधी रात को शव की शिनाख्त हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:53 PM (IST)
बोलेरो ने बाइकों में मारी थी टक्कर, शव की हुई शिनाख्त
बोलेरो ने बाइकों में मारी थी टक्कर, शव की हुई शिनाख्त

संवाद सूत्र, ठठिया : सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। आधी रात को शव की शिनाख्त हो सकी। घटना स्थल के कुछ दूरी पर एक बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त खड़ी मिली। इससे बाइकों की भिड़ंत नहीं बल्कि बोलेरो की टक्कर लगने का मामला स्पष्ट हो सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार की शाम सात बजे थाना क्षेत्र के जनेरी गांव के पास सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए थे। कानपुर देहात के बिल्हौर के बरौनी गांव निवासी सौरभ कटियार घायल हो गए थे। गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया है। दूसरी बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के बल्लपुर्वा गांव निवासी 28 वर्षीय विनय कटियार पुत्र श्याम किशोर कटियार की मौत मौके पर हो गई थी। आधी रात को शव की शिनाख्त हो सकी थी। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया और पिता की तहरीर पर बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पिता ने बताया कि सौरभ व विनय दोस्त थे। दोनों एक साथ बिल्हौर की ओर जा रहे थे। बोलेरो ने पीछे से दोनों को टक्कर मारी। घटना स्थल के कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त बोलेरो भी खड़ी मिली। टक्कर लगने के बाद बोलेरो का इंजन सीज हो गया। इससे स्टार्ट नहीं हुई तो चालक छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो व बाइकों को थाना में खड़ी कर दी गई। जांच कर जल्द ही बोलेरो चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पिता श्याम किशोर ने बताया कि विनय का विवाह दो वर्ष 2018 को पूर्व हुआ था। इससे आठ माह का एक पुत्र वेदांत भी है।

chat bot
आपका साथी