बाइक सवारों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, गंभीर

संवाद सहयोगी छिबरामऊ बाइक सवार तीन हमलावरों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर फायरिग कर दी। प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:41 PM (IST)
बाइक सवारों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, गंभीर
बाइक सवारों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, गंभीर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बाइक सवार तीन हमलावरों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर फायरिग कर दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना विशुनगढ़ के गांव निदौली निवासी 35 वर्षीय राहुल दुबे वर्तमान समय में कोतवाली छिबरामऊ के गांव असालतनगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह नगला कंज निवासी ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। मंगलवार रात को विशुनगढ़ से वापस छिबरामऊ आ रहे थे। रात आठ बजे के करीब वह पुरैया मोड़ के पास पहुंचे। बाइक सवार तीन हमलावर आए। उन्होंने बाइक रुकवाई। इसके बाद अभद्रता करते हुए सीधा फायर कर दिया। जान बचाने का प्रयास करते हुए राहुल मौके से भागे। ऐसे में हमलावरों की गोली पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना विशुनगढ़ से 500 मीटर दूरी पर रैपुरा मोड़ पर घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस घायल को ग्राम प्रधान के सहयोग से नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल लेकर आई। वहीं गोली मारे जाने की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ विनोद कुमार मिश्रा व सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा भी पहुंचे। राहुल दुबे से जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से वह घटना को लेकर कोई बात नहीं बता सके। ग्राम प्रधान ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने बाइक रुकवाई और सीधे फायरिग कर दी। हालांकि घटना की वजह वह भी नहीं बता सके। ऐसे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। वहीं सीओ ने छिबरामऊ व विशुनगढ़ पुलिस को आरोपियों की तलाश में दबिश के निर्देश दिए। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में दबिश दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। राहुल के बताने पर ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी