छूटे लोगों की सूची तैयार करेंगी आशा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता कन्नौज जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर स्वास्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM (IST)
छूटे लोगों की सूची तैयार करेंगी आशा कार्यकर्ता
छूटे लोगों की सूची तैयार करेंगी आशा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कन्नौज: जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिन गांवों में लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सूची तैयार करेंगी। छूटे लोगों की पहचान के बाद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देंगी। इसके अलावा दूसरी डोज के लिए अधिकारी व कर्मचारी टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।

जनपद में 97 पहली व 53 प्रतिशत लगी दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में टीकाकरण को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए अब गांवों में सर्वे किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता गांव में लोगों के दरवाजे पर पहुंचेगी। घर के कुल सदस्यों की संख्या, 15 साल से अधिक उम्र के कुल सदस्यों की संख्या, कितने लोगों ने अब तक कोरोना का टीका लगवाया। कौन सा डोज लिया, अगला ड्यू डेट कब है इन सबकी विस्तार से जानकारी लेंगी। सूची तैयार कर वह उसे संबंधित ब्लाक के एमओआइसी को उपलब्ध कराएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. गीतम सिंह ने बताया कि गांव व शहर के निगरानी समिति को लगा दिया गया है। टीकाकरण के लिए सभी लोग जागरूक कर रहे हैं।

--------

जिले में आठ मोबाइल टीम करेंगी टीकाकरण

कन्नौज: टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। काफी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी वैक्सीन नहीं लगवाई है। दूसरी वैक्सीन लेना भूल गए। केंद्रों पर नहीं जा रहे है। इसके लिए जिले में आठ मोबाइल टीम को लगाया है। यह टीम गांव-गांव जाकर कोरोना टीकाकरण करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में हर ब्लाक पर एक मोबाइल टीम लगा दी गई है। मोबाइल टीमें घर-घर जाकर टीके लगाएंगी। इसके अलावा जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, सौ शैया अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष के किशोर व किशोरी व विद्यालय व केंद्र पर जाकर टीका लगवा लें।

chat bot
आपका साथी