अरविद करोड़पति तो पत्नी लखपती

जागरण संवाददाता कन्नौज छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरविद सिंह यादव करोड़पति ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM (IST)
अरविद करोड़पति तो पत्नी लखपती
अरविद करोड़पति तो पत्नी लखपती

जागरण संवाददाता, कन्नौज : छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरविद सिंह यादव करोड़पति है तो उनकी पत्नी लखपती हैं। गुरुवार को चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दाखिल किए शपथ पत्र में बताया कि कोल्ड स्टोरेज में उनका 50 प्रतिशत का शेयर है, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 2.88 करोड़ रुपये है। अरविद के पास 75 हजार रुपये तो पत्नी के पास 70 हजार की नकदी है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक अरविद के पास एक स्कारपियो कार है, जबकि पत्नी फा‌र्च्यूनर पर चलतीं हैं। उनके पास 30 ग्राम सोना तो पत्नी के पास 120 ग्राम सोना है। अरविद के पास एक पिस्टल व रायफल तो पत्नी के पास भी रिवाल्वर व रायफल है। पैतृक गांव निजामपुर में मकान व खेती है तो छिबरामऊ में वाणिज्यिक व आवासीय भवन है। सपा विधायक पर है 16 लाख रुपये का कर्ज

सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी एवं विधायक अनिल दोहरे ने नामांकन के साथ दाखिल किए शपथ पत्र में बताया है कि उनके ऊपर 16,30,464 रुपये का बैंक ऋण है। उनके हाथ में चार लाख रुपये की नकदी तो पत्नी सुनीता दोहरे के पास महज 80 हजार रुपये हैं। उनका लखनऊ में भी खाता है। मूलरूप से जलालाबाद ब्लाक के ग्राम टिकैयनपुरवा निवासी अनिल दोहरे के पास एक कार है। इसके अलावा मोटरसाइकिल व स्कूटर भी है। उनके पास एक रिवाल्वर व रायफल भी है तथा सोने के 1.5 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी हैं। उनके पास कृषि योग्य भूमि तथा कन्नौज के नसरापुर गांव में एक मकान भी है।

chat bot
आपका साथी