'जहां से लड़ा था पहला चुनाव 2024 में वहीं से उतरूंगा', अखिलेश ने कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरने के दिए संकेत

नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी संसदीय सीट से पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख ने कन्नौज को लेकर कार्यकर्ताओं का संशय दूर किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में कन्नौज से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2022 01:57 PM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2022 03:26 PM (IST)
'जहां से लड़ा था पहला चुनाव 2024 में वहीं से उतरूंगा', अखिलेश ने कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरने के दिए संकेत
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में पत्रकारों से बात की।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव नेताजी के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा की रिक्त सीट पर पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव मैदान में उतारकर विरासत सौंप दी है। इसके बाद कन्नौज सीट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उपजी ऊहापोह को भी उन्होंने शांत कर दिया है। कन्नौज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में आने वाले 2024 के चुनाव में कन्नौज संसदीय सीट से उतरने के संकेत दिए हैं। 

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाकर नेताजी की विरासत सौंपे जाने के बाद कन्नौज में सपाइयों में ऊहापोह की स्थिति बन गई थी। डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं और बीते लोकसभा चुनाव में भी सपा ने उतारा था। उनके मैनपुरी जाने के बाद स्थानीय सपा नेताओं का असमंजस गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दूर कर दिया।

गुरुवार को सपा नेता सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना भइया के घर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। डिंपल यादव को मैनपुरी से उपचुनाव से उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2024 में भी चुनाव हैं। हम क्या करेंगे खाली बैठकर, हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां से पहला चुनाव लड़ा वहां से फिर लड़ेंगे। 

chat bot
आपका साथी