तेज रफ्तार कार ने एसपी के फालवर समेत पुत्री को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने एसपी के फालवर (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) व पुत्री को टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 06:22 AM (IST)
तेज रफ्तार कार ने एसपी के फालवर समेत पुत्री को मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने एसपी के फालवर समेत पुत्री को मारी टक्कर

जागरण संवाददाता, कन्नौज : तेज रफ्तार कार ने एसपी के फालोवर (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) व पुत्री को टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई थी।

पुलिस लाइन निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद वसीम पुत्र शमीम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात हैं। सोमवार को मोहम्मद वसीम अपनी 16 वर्षीय पुत्री निशा बानो के साथ बाइक से कानपुर गए थे। लौटते समय देर शाम हो गई। जीटी रोड स्थित कन्नौज नवीन मंडी समिति के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्री दोनों उछलकर गहरे गड्ढे में जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोहम्मद वसीम के हाथ व पैर टूट जाने उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मोहम्मद वसीम के घायल होने की सूचना मिलते ही प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश पाठक, एसआइ समेत साथियों ने पहुंचकर हाल जाना। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने चतुर्थ श्रेणी से फोन पर वार्ता कर स्वास्थ्य का हाल जाना। साथ ही कार चालक को शीघ्र पकड़ने के आदेश अधीनस्थ अफसरों को दिए।

chat bot
आपका साथी