एक क्लिक में 15,747 खातों में पहुंची 4.10 करोड़ छात्रवृत्ति

- लखनऊ से मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से भेजी धनराशि - अब केंद्र सरकार की तरफ से भेजी ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:55 PM (IST)
एक क्लिक में 15,747 खातों में पहुंची 4.10 करोड़ छात्रवृत्ति
एक क्लिक में 15,747 खातों में पहुंची 4.10 करोड़ छात्रवृत्ति

- लखनऊ से मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से भेजी धनराशि

- अब केंद्र सरकार की तरफ से भेजी जाएगी शेष छात्रवृत्ति

जागरण संवाददाता, कन्नौज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वदशम व दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति भेजी है। एक क्लिक में जिले के 15,747 छात्र-छात्राओं के खातों में 4.10 करोड़ रुपये डायरेक्ट टू बेनीफिट के माध्यम से भेजे गए हैं। अब केंद्र सरकार की तरफ से शेष राशि भेजी जाएगी।

गुरुवार को छात्रवृत्ति का इंतजार खत्म हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वदशम व दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति लखनऊ से डायरेक्ट टू बेनीफिट यानी डीबीटी के माध्यम से सभी जिलों को भेजी है। इससे जिले के सभी वर्ग के 15,747 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं। सभी के खातों में कुल 4.10 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति भेजी गई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय समेत 22 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। हालांकि, छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री का संवाद नहीं हुआ। इनमें कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर, मेडिकल कालेज व इंजीनियरिग कालेज के छात्र-छात्राएं रहीं। सभी को प्रमाण पत्र दिए गए।

chat bot
आपका साथी