बिना लाइसेंस 200 क्विटल धान व मक्का सीज

का बिक्री करते आढ़त पकड़ी गई। एसडीएम ने हसाम समउउ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:22 PM (IST)
बिना लाइसेंस 200 क्विटल धान व मक्का सीज
बिना लाइसेंस 200 क्विटल धान व मक्का सीज

जागरण संवाददाता, कन्नौज : बिना लाइसेंस किसानों से धान व मक्का बिक्री करते आढ़त पकड़ी गई। एसडीएम ने मंडी व विकास शुल्क चोरी करने के आरोप में 200 क्विटल धान व मक्का सीज कर दी। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

सरकारी केंद्रों पर धान व मक्का की बिक्री नहीं हो रही है। किसान बाजार में व्यापारियों व आढ़तियों को धान व मक्का औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकारी खरीद प्रभावित है। अधिकांश के पास लाइसेंस नहीं हैं, जो मंडी व विकास शुल्क बड़े पैमाने पर चोरी कर मंडी को तगड़ी चपत लगा रहे हैं। मंडी सचल दल के साथ शुक्रवार को एसडीएम ने गोल कुआं स्थित एक आढ़त पर छापा मारा। कारोबारी के पास लाइसेंस नहीं मिला, जबकि धान व मक्का बिक्री के अलावा डंप मिली। बिना लाइसेंस मंडी मंडी व विकास शुल्क चोरी करना पाया। इस पर बोरों की गिनती व खुले में पड़े जिस की तौल कर सीज कर दिया गया। प्रधान लिपिक देवेंद्र निगम, निरीक्षक कृष्ण मुरारी राठौर व मंडी सहायक विकास कुमार रहे। एसडीएम ने बताया कि बिना लाइसेंस कारोबार नहीं होगा। इसी तरह कार्रवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी