गांव-गांव जाकर बताएं सरकार की उपलब्धियां

कन्नौज, जागरण संवाददाता : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार क

By Edited By: Publish:Sun, 01 May 2016 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 01 May 2016 07:47 PM (IST)
गांव-गांव जाकर बताएं सरकार की उपलब्धियां

कन्नौज, जागरण संवाददाता : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए साइकिल रैलियां शुरू की है। जिला मुख्यालय से दस टीमें पूरे विधानसभा क्षेत्र में रवाना की गई। इस दौरान लोहिया तिराहे पर सपा जिलाध्यक्ष ने एमएलसी, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। शाम को जब रैली वापस आई तब उनका जोरदार स्वागत किया गया।

रविवार सुबह करीब दस बजे लोहिया तिराहे पर सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सदस्य विधान परिषद पुष्पराज जैन 'पंपी', सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब ¨सह यादव ने नगर अध्यक्ष भोले कुरैशी की अगुवाई में निकली साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले सभी पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं। साइकिल से निकली यह टीमें पूरे नगर के अलावा विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दीं। शाम को जब रैली वापस मुख्यालय पर पहुंची तो वहां विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष बंटी शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल रैली में आरएस कठेरिया, मो. आलम, फिरोज खान पारले, अमित मिश्रा, शिवकुमार यादव, कौशर खां, उदयवीर यादव, मो. भरोसे, मुस्ते हसन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी