राष्ट्रपति पुरस्कार से आज सम्मानित होंगे अहमद खान

कन्नौज, जागरण संवाददाता : कन्नौज के सुभाष इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अहमद खान को पांच सितंबर को नई द

By Edited By: Publish:Fri, 04 Sep 2015 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2015 07:44 PM (IST)
राष्ट्रपति पुरस्कार से आज सम्मानित होंगे अहमद खान

कन्नौज, जागरण संवाददाता : कन्नौज के सुभाष इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अहमद खान को पांच सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी शिक्षक दिवस पर रजत पदक देकर सम्मानित करेंगे। शिक्षक को यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य व शिक्षा का माहौल बनाने के लिए दिया जा रहा है।

कन्नौज शहर के बजरिया शेखाना निवासी अहमद खान मूलरूप से जिला हरदोई के बिलग्राम के ग्राम हरपुर्वा के रहने वाले हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई। स्नातक व परास्नातक करने के बाद 21 अक्टूबर, 1975 में सुभाष इंटर कालेज नेरा में शिक्षक के पद पर उनका चयन हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उनकी काबिलियत को देखते हुए एक जुलाई, 2010 को उन्हें इसी विद्यालय में प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने जिले में शिक्षा के उत्थान के लिए 31 अक्टूबर 1991 में यूपी रादिता कमेटी के मदद से हुमैरा मिली बालिका इंटर कालेज की स्थापना की। साथ ही शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। इसके लिए सुभाष इंटर कालेज नेरा के प्रधानाचार्य अहमद खान का जिले से चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन हुआ। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन उन्हें राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी नई दिल्ली विज्ञान भवन में रजत पदक, 50 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। श्री खान शुक्रवार को नई दिल्ली में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के लिए कन्नौज से रवाना हुए। इस दौरान उनके परिजनों व शुभ ¨चतकों ने उन्हें गुलदस्ता आदि भेंट कर उन्हें बधाई दी।

chat bot
आपका साथी