बीमारी से ऊब युवक ने फांसी लगाई

तालग्राम, संवाद सूत्र : बीमार से तंग युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जानकारी हो

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 01:05 AM (IST)
बीमारी से ऊब युवक ने फांसी लगाई

तालग्राम, संवाद सूत्र : बीमार से तंग युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे उतार लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।

ग्राम बमरौली निवासी ओमप्रकाश का 24 वर्षीय पुत्र अतुल मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका उपचार करवाया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की देर रात अतुल ने खुद को कमरे में बंद कर दिया और फांसी के फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई और उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसे चल रहीं थी, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को अतुल ने दम तोड़ दिया। शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।े

chat bot
आपका साथी