सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 01:04 AM (IST)
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

कन्नौज, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर की जामा मस्जिद पर स्वयं एसपी भारी लाव-लश्कर के साथ डटे रहे।

शुक्रवार दोपहर जिले भर में अलविदा की नमाज सम्पन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम दिखाई दिए। शहर की जामा मस्जिद में काफी बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया। नमाज के दौरान एसपी अनिल कुमार जैन, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह भारी लाव-लश्कर के साथ मौजूद रहे। इस दौरान खुफिया पुलिस भी सक्रिय दिखाई दी। एलआईयू के निरीक्षक ओपी सिंह भी सक्रिय थे। जामा मस्जिद पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला भी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बीडी भंट्ट, अवर अभियंता आकाशदीप समेत मौजूद रहे। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को चारों ओर तैनात कर निगरानी रखने के निर्देश दिए। ताकि कोई जानवर आदि नमाज के दौरान उधर न घुस सके। इसी प्रकार मकदूम जहानियां, रौजेवाली मस्जिद व मुंसफी मस्जिद में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

chat bot
आपका साथी