Yogi Adityanath : झांसी में सीएम योगी बोले-ललितपुर जैसी घटनाओं से बिगड़ती है सरकार की छवि

CM Yogi Adityanath Jhansi And Lalitpur Visit सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका नियमित अनुश्रवण मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम नमामि गंगे द्वारा किया जाना चाहिए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 07 May 2022 10:23 AM (IST) Updated:Sat, 07 May 2022 10:12 PM (IST)
Yogi Adityanath : झांसी में सीएम योगी बोले-ललितपुर जैसी घटनाओं से बिगड़ती है सरकार की छवि
CM Yogi Adityanath ने कहा, माफिया के खिलाफ कार्यवाही में झांसी पीछे, लखनऊ से फोन आने पर ही कार्रवाई।

झांसी, जेएनएन। बुंदेलखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। खासकर योगी ने ललितपुर के पाली थाना में दुष्कर्म के मुद्दे पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था के नाम पर कलंक हैैं। इनसे सरकार की छवि खराब होती है। इस घटना पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई में झांसी मंडल पूरे प्रदेश में पीछे है। अधिकारी कार्यवाही करने में सुस्ती दिखाते हैं। जब यहां लखनऊ से फोन आने पर ही कार्रवाई होती है। इन हालातों को तत्काल सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विशेषकर झांसी में माफिया ने काफी अवैध संपत्तियां बनाई हैं।

कास योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने पेयजल योजनाओं की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्णय लेने की क्षमता बढ़ानी होगी। साथ ही यदि कोई कंपनी या ठेकेदार योजनाओं में लापरवाही बरत रहा हो, तो उस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तरह बुंदेलखंड में भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही सीएम ने जल जीवन मिशन, जनसुनवाई आदि मुद्दों पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे वहीं, अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। वहीं, इससे पूर्व झांसी पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों की बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बबीना में टार्च की रोशनी में किया निरीक्षण : समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ध्यानचंद स्टेडियम में निरीक्षण कर रहे थे। तभी उन्होंने अधिकारियों से बबीना जाने की बात कही। बबीना पहुंचकर सीएम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर बन रहे 550 बेडों के वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही प्राचार्य डा. एनएस सेंगर से निर्माण की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बबीना में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। संयंत्र के निरीक्षण के दौरान अचानक बिजली चले जाने पर मुख्यमंत्री टार्च की रोशनी में पूरा निरीक्षण किया व अधिकारियों को निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी