Jhansi: भोपाल-झांसी रेलमार्ग पर हादसा होते-होते बचा, मालगाड़ी दो भागों में बंटी

Ernakulam Hazrat Nizamuddin Mangala Express लक्ष्मीबाई झांसी की ओर आ रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और इसके चलते मंगला एक्सप्रेस को रोका गया। यह हादसा बसई स्टेशन के पास हुआ। घटना में कोई नुकसान की खबर नहीं है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 10:01 AM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 10:01 AM (IST)
Jhansi: भोपाल-झांसी रेलमार्ग पर हादसा होते-होते बचा, मालगाड़ी दो भागों में बंटी
झांसी में मालगाड़ी दो भागों में बंटी।

झांसी, जेएनएन।  Ernakulam Hazrat Nizamuddin Mangala Express भोपाल से झांसी रेलमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी की ओर आ रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। यह हादसा बसई स्टेशन के पास हुआ। स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन दो भागों में बंट गई। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। मण्डल रेल जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मालगाड़ी दो भाग में बंट गई और इसके चलते मंगला एक्सप्रेस को रोका गया है।

10 दिन पहले भी हो चुकी यह घटना

झांसी रेलमार्ग पर 10 दिन पहले भी एक ट्रेन दो भागों में बंट गई थी। 18 जनवरी को नई दिल्ली से झांसी की ओर आ रही आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस दो बार दो हिस्सों में बंट गई थी। पहली बार ट्रेन जब दो हिस्सों में बंटी तो लोग काफी डर गए थे और एकदम से यात्रियों में चीख-पुकार सी मच गई। ट्रेन को इसके बाद टिकिट चेकर और दूसरे स्टाफ ने किसी तरह मिलकर जोड़ा। इसके बाद ट्रेन बमुश्किल कुछ किलोमीटर ही चली थी कि वो फिर से दो भागों में बंट गई।

chat bot
आपका साथी