झांसी में चचेरे भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर दो चाची से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

झांसी में अपने चचेरे भतीजे के साथ शादी समारोह से वापस आ रही देवरानी व जेठानी के साथ भतीजे और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 08:50 AM (IST)
झांसी में चचेरे भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर दो चाची से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार
झांसी में चचेरे भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर दो चाची से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

झांसी, जेएनएन। रिश्तों को तार-तार करने का बड़ा मामला झांसी में सामने आया है। यहां अपने चचेरे भतीजे के साथ शादी समारोह से वापस आ रही देवरानी व जेठानी के साथ भतीजे और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। भतीजा बाइक को जंगल में ले गया और वहां अपने दो साथियों के साथ दोनों से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग गए। पुलिस ने आरोपी भतीजे को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

पीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह व उसकी जेठानी अपने चचेरे भतीजे के साथ बाइक से 18 जून की शाम ललितपुर के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात में दोनों भतीजे के साथ वापस आ रही थीं, तभी रास्ते में सुकुवां-ढुकुवां बांध के पास से भतीजे ने बाइक को जंगल की ओर मोड़ दी। जहां पहले से दो अज्ञात लोग मौजूद थे। बाइक रुकते ही तीनों ने उन्हें दबोच लिया और चाकू की नोंक पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों भागने लगे तो उन्होंने भतीजे से घर तक छोडऩे की मिन्नत की।

इसके बाद तीनों ने उन्हें घर के बाहर छोड़ा और रिपोर्ट लिखाने पर उनका वीडीओ वायरल कर व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 19 जून को उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति व परिवार के अन्य लोगों को दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

डीआईजी झांसी मंडल सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि 18 जून की रात की वारदात है। एक युवक रिश्ते में लगने वाली दो चाचियों को शादी में लेकर गया था। लौटते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी