गरौठा सीट पर नेहा निरंजन होंगी कौंग्रेस की प्रत्याशी

फोटो : 27 जेएचएस 16 कौंग्रेस प्रत्याशी नेहा निरंजन ::: 0 मारकुआँ सीट से ़िजला पंचायत सदस्य हैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM (IST)
गरौठा सीट पर नेहा निरंजन होंगी कौंग्रेस की प्रत्याशी
गरौठा सीट पर नेहा निरंजन होंगी कौंग्रेस की प्रत्याशी

फोटो : 27 जेएचएस 16

कौंग्रेस प्रत्याशी नेहा निरंजन

:::

0 मारकुआँ सीट से ़िजला पंचायत सदस्य हैं नेहा

गुरसराय (झाँसी) : गरौठा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कौंग्रेस ने साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली युवा महिला चेहरे पर दाँव लगाया है। पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य नेहा निरंजन को मैदान में उतार दिया है। कुर्मी समाज से ताल्लुक रखने वाले गुरसराय ब्लॉक के ग्राम महेवा निवासी संजीव निरंजन की पत्नी नेहा निरंजन को प्रत्याशी बनाकर पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाधी द्वारा महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकिट देने के वादे को भी पूरा करने का सन्देश दिया है। संजीव का परिवार वर्षो से कौंग्रेस से जुड़ा है।

नेहा के दादा गुरसराय ब्लॉक प्रमुख रहे

नेहा निरंजन के दादा ग्राम पण्डवाहा निवासी प्रभु दयाल मुखिया सन् 1985 से 1990 तक गुरसराय ब्लॉक के प्रमुख रहे। कौंग्रेस प्रत्याशी नेहा निरंजन ने इण्टरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण की है और उनकी ससुराल महेवा में है। उनके पति संजीव निरंजन का परिवार शुरू से ही कौंग्रेस से जुड़ा हुआ है। नेहा के पति संजीव वर्तमान में संगठन के ़िजला महासचिव सँभाल हैं। उन्होंने सबसे पहला चुनाव ़िजला पंचायत सदस्य का वर्ष 2009 में लड़ा था। इसमें वह 120 वोट से हार गए थे। पिछले वर्ष हुए ़िजला पंचायत सदस्य के चुनाव में उन्होंने पत्नी नेहा को ़िजला पंचायत मारकुआँ सीट से लड़ाया, जिसमें 12,216 मत मिले और बीएसपी के निर्भय सिंह राजपूत को 7,216 वोटों से हरा दिया था। पार्टी हाईकमान ने इस बार उनकी पत्नी पर विश्वास जताते हुए गरौठा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

दिलचस्प हो गया मुकबला

नामाकन प्रक्रिया के बीच कौंग्रेस ने महिला एवं कुर्मी समाज के प्रत्याशी पर दाँव लगाकर अन्य प्रत्याशियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। गरौठा विधानसभा क्षेत्र में अब तक घोषित चारों दलों के प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित होने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हो गए हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करेंगे।

आम आदमी पार्टी भी मैदान में, झाँसी व गरौठा से प्रत्याशी तय

झाँसी : जनपद के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी मैदान में आ गयी है। आप ने झाँसी सदर व गरौठा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। झाँसी सदर सीट पर शिक्षाविद् व समाजसेवी बीएल भास्कर एड. को प्रत्याशी बनाया गया है। गरौठा विधानसभा सीट पर पुष्पेन्द्र सिंह लोधा को प्रत्याशी बनाया गया है। आप की प्रदेश सचिव अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में ़िजलाध्यक्ष (महानगर) इरशाद खान ने प्रत्याशियों की घोषणा की।

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी