56 इन्स्पेक्टर का तबादला

तैयारी चुनाव की 0 डीआइजी ने रेंज के एक से दूसरे जनपद में किया स्थानान्तरण झाँसी : विधानसभा चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:58 PM (IST)
56 इन्स्पेक्टर का तबादला
56 इन्स्पेक्टर का तबादला

तैयारी चुनाव की

0 डीआइजी ने रेंज के एक से दूसरे जनपद में किया स्थानान्तरण

झाँसी : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में भी तैयारियाँ शुरू हो गयी हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने रेंज के 56 इन्स्पेक्टर का तबादला करते हुए उनको एक से दूसरे जनपद में भेजने के आदेश कर दिए।

जनपद झाँसी से सन्तोष कुमार वैश्य, वीरेन्द्र विक्रम सिंह, अखिलेश कुमार, अजीत सिंह, विवेक कुमार मौर्य, नरेन्द्र प्रताप, अजय कुमार अवस्थी, मोहम्मद नफीस, गोपाल सिंह यादव, सभाजीत मिश्रा, अनिल कुमार, हरिशंकर वर्मा (निलम्बित) आलोक सक्सेना, निगवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार सिंह का जनपद जालौन स्थानान्तरण किया है। इसके साथ ही झाँसी से शिवप्रसाद, बृजनेश कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, रविन्द्र कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार गुप्ता, प्रभुनाथ, स्वास्तिक द्विवेदी, लालचन्द्र यादव, पूनम शर्मा का जनपद ललितपुर स्थानाश्रन्तरण किया है। जनपद जालौन से लखन यादव, मनोज मिश्रा, दिनेश चन्द्र, रामकरन, आदित्य प्रकाश, अजीत सिंह, सुधाकर मिश्रा, जयराम सिंह, प्रमोद कुमार यादव, विनोद कुमार पाण्डेय, शिवगोपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, विनय कुमार दिवाकर, अशोक कुमार, मोहम्मद इमरान खान को जनपद झाँसी स्थानान्तरित किया है। जालौन से प्रेमचन्द, कृष्णदेव यादव, महेन्द्र प्रताप सिंह, बन्धलाल यादव, भगवान दास, संजय कुमार सिंह को जनपद ललितपुर भेजा है। जनपद ललितपुर से बृजेश कुमार बघेल, वीरेन्द्र कुमार पटेल, वीरेन्द्र सिंह यादव, रामसेवक का जनपद जालौन तथा मनोज कुमार वर्मा, तेजबहादुर सिंह, अमर सिंह व रमेश सिंह का जनपद झाँसी स्थानान्तरण किया है।

15 इरशाद-1

समय : 6.35 बजे

chat bot
आपका साथी