'लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज मु़कदमे वापस होंगे'

फोटो स्कैन ::: कैप्शन ::: झाँसी : ़जरूरतमन्द को कम्बल वितरित करते व्यापारी। ::: - व्याप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:02 AM (IST)
'लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज मु़कदमे वापस होंगे'
'लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज मु़कदमे वापस होंगे'

फोटो स्कैन

:::

कैप्शन

:::

झाँसी : ़जरूरतमन्द को कम्बल वितरित करते व्यापारी।

:::

- व्यापारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ

झाँसी : बुधवार को एक होटल में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारी गोष्ठी व कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा व अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामन्त्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिलीप सेठ, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र मयूर जैन व प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक, उद्योगपति वीरेन्द्र राय, व्यापारी नेता ओम प्रकाश अग्रवाल बाबा, अनिल गुप्ता व अन्य व्यापारी नेताओं ने पुलिस लाइन के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ है। अनिल सेठ ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज हुए मु़कदमों के सम्बन्ध में मुख्यमन्त्री को अवगत कराया गया है, जिस पर उन्होंने जल्दी ही उन्हें वापस लेने का भरोसा दिया है। महेन्द्र मयूर जैन ने कहा कि कोरोना काल में झाँसी के लोगों ने श्रमिकों की भरपूर सहायता की है। यहाँ से कोई भी भूखा नहीं गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ़िजलाध्यक्ष अशोक जैन ने की। महामन्त्री जितेन्द्र सोनी ने संचालन किया। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, अनुज मुड़िया, प्रदीप त्रिपाठी, सुरेन्द्र गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अनिल दुबे, मुकेश सोनी, जयदीप सोनी, अनिल कुशवाहा, अनूप जैन, रजनी गुप्ता, ऊषा सचान सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभासद अनूप सहगल ने आभार व्यक्त किया।

कैलेण्डर का विमोचन

झाँसी : उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित व्यापारिक संगोष्ठी में वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन मुख्य अतिथि जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में हुआ। विमोचन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि झाँसी में व्यापार के लिए अपार सम्भावनाएं हैं। साथ ही सरकार द्वारा पर्यटन को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। संजय पटवारी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद व्यापार फिर से पटरी पर आने लगा है, इसलिए हम सभी की ़िजम्मेदारी है कि हम सरकार के प्रयास में सहायक बने। ़िजला कोषाध्यक्ष सुनील नैनवानी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना, विनोद साहू, दीपक गुप्ता, प्रमोद बंसल, दीपक अग्रवाल, आलोक जैन, लक्ष्मणदास रामानी, विनोद लिखधारी, आशीष मोदी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बालिका सप्ताह 15 से

झाँसी : भारत विकास परिषद मणिकर्णिका शाखा व राजकीय संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में बालिका सप्ताह 15 से 24 जनवरी के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान ब्लड की जाँच, हरिजन बस्ती में खाद्य सामग्री वितरण, नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता, सैनिटरी नैपकिन का वितरण, गर्म कपड़ों का वितरण, बालिकाओं को आत्मरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष स्वप्निल मोदी व संरक्षिका आशा पाण्डेय ने दी।

बच्चों ने बनाए हैरान करने वाले विज्ञान मॉडल

झाँसी : श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलिज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, वायु प्रदूषण, सौर ऊर्जा, सेफ्टि लॉकर, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग आदि पर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। मुख्य अतिथि संस्कार भारती की अध्यक्ष कामिनी बघेल ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा। इस मौके पर स्कूल की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी, अजय कुमार सिंह, ज्ञानप्रकाश दुबे, देवेन्द्र कुमार, नीतू चौहान आदि मौजूद रहे। सुधाकर मिश्रा ने संचालन व शैलजा सिंह ने आभार व्यक्त किया।

वसीम

10.30 बजे

13 जनवरी

chat bot
आपका साथी