शोक समाचार

झाँसी : गणेश मढि़या निवासी सुनील अग्रवाल की माँ सुशीला देवी का लगभग 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 01:00 AM (IST)
शोक समाचार
शोक समाचार

झाँसी : गणेश मढि़या निवासी सुनील अग्रवाल की माँ सुशीला देवी का लगभग 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

- ग्वालियर रोड स्थित महेन्द्रपुरी कॉलनि निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव (दीपक) की माँ कल्पना श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग) का लगभग 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

- छनियापुरा निवासी कैलाश, वीरेन्द्र व राजू साहू के पिता परशुराम साहू (बमौरया) का लगभग 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

श्रद्धांजलि

झाँसी : सर्राफा व्यापार कमिटि व अग्रवाल युगल विकास संस्थान की शोकसभा में फर्म हल्कूलाल ऐण्ड सन्स ज्वैलर्स के संचालक पवन अग्रवाल (मूँगी वालों) के पिता सर्राफा व्यापार कमिटि के संरक्षक रामबाबू अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

- अखिल भारतीय जन सुरक्षा समिति की शोकसभा में विमला देवी डेनवार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

- यूथ वेलफेयर सोसायटि, जनचेतना युवा समिति, यंग्स अग्रवाल मारवाड़ी समाज की संयुक्त शोकसभा में अग्रवाल पंचायत के सरपंच व डीजीसी सिवल अनिल अग्रवाल एड. व सीए अजय अग्रवाल के पिता पूर्व सरपंच, वरिष्ठ अधिवक्ता अवध किशोर अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

- सीपरी बा़जार स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित शोकसभा में कैलाश नारायण सिंह (हिन्दी अधीक्षक, मध्य रेलवे कार्यालय व झाँसी से सेवानिवृत्त) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

फाइल : राकेश यादव

समय : 9.30 बजे।

दिनांक : 8 दिसम्बर 2020

chat bot
आपका साथी